फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Expenditure monitoring team keeps an eye on election expenditure

Saharanpur News: चुनावी खर्च पर नजर रखें व्यय अनुवीक्षण टीम

Fri, 29 Mar 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 29 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Expenditure monitoring team keeps an eye on election expenditure
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से तैनात व्यय प्रेक्षक राकेश कुमार जैन ने एमसीएमसी, कंट्रोल रूम एवं वीडियो निगरानी टीम का निरीक्षण किया। इसके बाद हुई बैठक में उन्होंने कहा कि चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने को लेकर व्यय अनुवीक्षण तंत्र के तहत गठित टीम हर एक चुनाव खर्च पर नजर रखे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जाए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक, भड़काऊ एवं कोई असत्य घटना प्राप्त होती है तो तत्काल उसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए। उन्होंने सह प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से दूरभाष एवं सी विजिल पर प्राप्त शिकायतों के किए गए निस्तारण की जानकारी ली।
विज्ञापन


व्यय अनुवीक्षण टीम के प्रभारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने प्रेक्षक को जिले में लोकसभा चुनाव के लिए गठित विभिन्न टीमों की जानकारी दी। मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि समाचार पत्रों, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक चैनलों पर पेड न्यूज और विज्ञापनों की सतत निगरानी की जा रही है। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी सूरज कुमार, सहायक प्रभारी नंदलाल प्रसाद, एडीआईओ मोहम्मद दानिश, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed