फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Executive Engineer accused of indecency, situation reached till fight, uproar

Saharanpur News: अधिशासी अभियंता पर अभद्रता का आरोप, मारपीट तक पहुंची नौबत, हंगामा

Fri, 30 Aug 2024 03:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 30 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Executive Engineer accused of indecency, situation reached till fight, uproar
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षदों ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया। नौबत मारपीट तक भी पहुंच गई थी। जनकपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और अधिशासी अभियंता के गलती मानने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

दरअसल, वार्ड 13 जनता रोड पार्षद आरती के क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग ने नाले का निर्माण कराया था। पार्षद प्रतिनिधि नीरज ने बताया कि मानसून की पहली बारिश में नाला और मंदिर की दीवार टूट गई। इसे अधिशासी अभियंता से नाला निर्माण और मंदिर की दीवार बनाए जाने की मांग की गई, लेकिन आश्वासन के बाद भी निर्माण नहीं कराया गया। इसे लेकर पार्षद प्रतिनिधि नीरज ने अधिशासी अभियंता को फोन किया। आरोप है कि अधिशासी अभियंता ने कहा कि वह अपने पिता से बात करेंगे और अपनी संपत्ति बेचकर नाला निर्माण और मंदिर की दीवार बनवा देंगे। आरोप है कि पार्षद प्रतिनिधि के साथ अभद्रता की गई। इस पर पार्षद आरती ने मामले की जानकारी भाजपा पार्षद दल के नेता संजय गर्ग को दी। बृहस्पतिवार को इससे आक्रोशित भाजपा के 30 पार्षद एकत्र होकर देहरादून चौक स्थित लोक निर्माण कार्यालय पहुंच गए। संजय गर्ग ने बताया कि अधिशासी अभियंता ने कार्यालय में भी अभद्रता की। पार्षदों को कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

पार्षदों की अधिशासी अभियंता की नोकझोंक होने के साथ ही जमकर हंगामा हुआ। यहां तक की मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच थाना जनकपुरी पुलिस भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। अधिशासी अभियंता के गलती मानने पर मामला शांत हुआ। इस दौरान पार्षद संजय गर्ग, अमित त्यागी, मयंक गर्ग, सुरेश चंद, दीपक रहेजा, संजय पंवार, सुनील, राजकुमार शर्मा, गौरव कपिल, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जनता रोड पर एक पार्षद मंदिर की दीवार बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। जब उनका स्पष्ट शब्दों में मना किया गया तो उन्होंने अभद्रता का आरोप लगाते हुए अन्य पार्षदों के साथ कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। विभाग के पास इस तरह के कार्य कोई बजट नहीं रहता। इसलिए दीवार बनाकर देने के लिए मना किया गया।
- धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed