आबकारी टीम ने ठेकों से लिए शराब के नमूने
नानौता/बेहट/बड़गांव। नकली व ओवररेटिंग शराब बिकने की शिकायत पर आबकारी विभाग व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमों ने जिले के देहात में नानौता, बड़गांव, बेहट आदि के शराब ठेकों पर चेकिंग अभियान चलाया। दुकानों से शराब के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा।
नानौता में आबकारी अधिकारी शोभित खेवाल व थानाध्यक्ष विरेशपाल गिरी की टीम ने अभियान चलाया। शोभित खेवाल ने बताया कि ठेकों पर ओवररेटिंग व मिलावटी शराब की शिकायतें मिल रही थी। देशी शराब का सैंपल लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट 2 से 3 दिन में आ जाती है। ठेकों पर ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ कारवाई की जाएगी। बेहट में एसडीएम दीप्ति देव, सीओ व आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। बड़गांव में आबकारी निरीक्षक शोभित कुमार ने पुलिस टीम के साथ जांच की तथा नमूने लिए। थाना प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह ने बताया कि विभाग ने दोनों दुकानों पर बारिकी के साथ जांच की तथा कुछ नमूने लिए हैं।