फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Examination of students up to class VIII should be conducted online

ऑनलाइन कराई जाए आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की परीक्षा

Wed, 23 Feb 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Examination of students up to class VIII should be conducted online
स्कूली बच्चो की ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञाप? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आठवीं तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की मांग को लेकर मंगलवार को अभिभावकों ने सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष तक के विद्यार्थियों को अभी तक कोविड वैक्सीन नहीं लगी हैं। इसलिए उन्हें ऑनलाइन परीक्षा देने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को कई अभिभावक कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कहा कि वे विद्यार्थियों की ऑफलाइन वार्षिक परीक्षा कराने के स्कूलों के फरमान से परेशान हैं। कहा कि पिछले सप्ताह ही आठवीं तक के विद्यार्थियों के स्कूलों को पुन: खोलने के निर्देश दिए गए थे। इसको देखते हुए अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात कर जनपद में संचालित स्कूलों के विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए ऑनलाइन विकल्प देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष आयु के विद्यार्थियों का अभी तक कोविड टीकाकरण नहीं हुआ है। आने वाले कुछ समय बाद इनकी वार्षिक परीक्षाएं भी होनी है। इसे लेकर छात्र छात्राएं मानसिक दबाव में हैं। उन्होंने आठवीं तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की अनुमति देने की मांग की। इस दौरान मोहित, निधि, सुलभ, ऋषि कपूर, प्रमोद, जसविंदर, लोकेश, पायल, अन्नू, रजनी, प्रीति, सोनिया आदि मौजूद रहे।

स्कूली बच्चो की ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे सभी स्क?

स्कूली बच्चो की ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे सभी स्क?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed