{"_id":"66230cc0a9cd24e1060d43c6","slug":"evms-were-deposited-till-late-night-there-is-a-jam-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-122199-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देर रात तक जमा कराई गई ईवीएम, लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देर रात तक जमा कराई गई ईवीएम, लगा रहा जाम
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियों ने वेयर हाउस पहुंचकर देर रात तक ईवीएम जमा कराई। इसके चलते जाम की स्थिति बनी रही।
शुक्रवार को सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया था। मतदान देर शाम तक संपन्न हुआ। इसके बाद पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र से जनता रोड स्थित वेयर हाउस के लिए रवाना हुई। पोलिंग पार्टियों को अपनी ईवीएम जमा कराने के लिए खासी मशक्कत का सामना करना पडा। वेयर हाउस में अधिक संख्या में पोलिंग पार्टियां और वाहनों के पहुंचने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। मतदान कार्मिकों को ईवीएम में परेशानी का सामना करना पडा। ईवीएम जमा कराने का कार्य देर रात तक जारी रहा।