फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Evils of not stopping Rosa

बुराइयों से न रुकने वाले का रोजा, रोजा नहीं फाका होगा

Tue, 07 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 07 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Evils of not stopping Rosa
रमजान - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद में रहमतों और बरकतों वाला मुकद्दस रमजान का महीना संभवत: आज से शुरू होगा। रोजा क्या है, रोजेदार को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए और इसकी कितनी अहमियत है।
विज्ञापन


इन तमाम बातों पर रोशनी डालते हुए दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कहा कि रमजान का महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है। 
विज्ञापन


रमजान माह की फजीलतों पर विस्तार से रोशनी डालते हुए मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कहा कि रमजान मुबारक महीना है और अल्लाह ने रमजान के रोजे फर्ज किए हैं। जिनका बहुत सवाब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमाज, हज, जकात के साथ रोजा भी अहम फर्ज है, जिसे हर सेहदमंद, अक्लमंद और बालिग मुसलमान के लिए रखना लाजिमी है। इस माह की बहुत बरकतें हैं, जो अल्लाह अपने बंदों को अता  करता है।

उन्होंने कहा कि रोजा नाम है सुबह से शाम तक खाने पीने से परहेज करने, भूख प्यास बर्दाश्त करने, झूठ न बोलने,   धोखा न देने, गाली न देने, गुस्सा और बेईमानी न करने का। 

 जो आदमी सुबह से शाम तक भूखा रहे, लेकिन झूठ बोलना न छोड़े, बुरे काम करता रहे और पांचों वक्त की नमाज और तरावीह पाबंदी से न पढ़े तो उसका रोजा-रोजा नहीं बल्कि यह फाका होगा, जो अल्लाह को पसंद नहीं है।

मौलाना नसीम ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी ऐसी मजबूरी की वजह से रोजा नहीं रख पा रहा है जिसकी इजाजत शरीयत में दी हुई है तो ऐसे आदमी को चाहिए कि वह खुलेआम खाना पीना न करे, रोजेदारों का अहतराम (इज्जत) करे।


जो आदमी जानबूझकर रोजा नहीं रखता वो बड़ा गुनाहगार है। उसको या तो लगातार 60 रोजे रखने होंगे या फिर 60 आदमियों को खाना खिलाना होगा। साथ ही कहा कि यदि कोई मजबूरी में रोजा छोड़ता है तो रमजान के बाद उसे छोड़े हुए रोजे रखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed