फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Everyone should play their role in making voters aware

मतदाताओं को जागरूक करने में निभाए सभी अपनी भूमिका

Wed, 02 Feb 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Everyone should play their role in making voters aware
-विद्यालय अपने स्तर पर अभिभावकों को मतदान करने के लिए करें जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। डीआईओएस व स्विप प्रभारी रविदत्त ने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं व होल्डिंग, पैंफलेट व बैनर आदि के माध्यम से जनपद में मतदाताओं को जागरूक करने का काम करें।
सदर तहसील सभागार में आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में डीआईओएस ने कहा कि जनपद में दिव्यांग मतदाताओं की बड़ी संख्या है और उनकी सुविधा को देखते हुए सभी दिव्यांग मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। स्विप सह प्रभारी एवं प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान ने कहा कि स्कूल के बच्चे अपने माता-पिता व परिजनों को मतदान के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम की गाड़ियों के माध्यम से मतदान स्लोगन से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी प्रिषा मिश्रा ने दिव्यांग व्यक्तियों को मतदान महापर्व में शामिल करने का आह्वान किया ताकि सभी दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी हो सके। डॉ. के. के. खन्ना ने कहा कि जनपद को छोटे-छोटे खंडों में बांटकर डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया जाए ताकि मतदान महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी ने कहा कि स्कूल के बच्चे अपने गली-मोहल्ले में सभी को मतदान के प्रति प्रेरित करें एवं एनसीसी के छात्रों को जिम्मेदारी दी जाए कि अपने आसपास के दस परिवारों को मतदान के लिए प्रेरित करें। नगर शिक्षा अधिकारी निशा रानी, अजय श्रीवास्तव, टीना सेठ, प्रीति सरांव, सुधीर जोशी, शीतल टंडन, ब्रित चावला, शरद भार्गव, डॉ. संजीव जैन, रमेश अरोड़ा, संजय मिड्ढा आदि मौजूद रह
विज्ञापन

------------------------------------------------
नकुड़ विधानसभा के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन आज
सहारनपुर। नकुड़ विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर/उप जिलाधिकारी अजय कुमार अंबष्ट ने बताया कि नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों को ईवीएम के द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 बजे कलक्ट्रेट स्थित सभागार में माननीय प्रेक्षक की उपस्थिति में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति विधानसभा नकुड़ क्षेत्र के ईवीएम द्वितीय रेंडमाइजेशन में समय से उपस्थित होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed