फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Everyone should cooperate in battle with Corona: Shahi

कोरोना से जंग में सहयोग करें सभी लोग : शाही

Sat, 21 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Everyone should cooperate in battle with Corona: Shahi
कोरोना वायरस के चलते जिला अस्पताल का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले के प्रभारी और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कोरोना वायरस से चल रही जंग में सभी लोग भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पीएम के आह्वान पर जनता कर्फ्यू के बाद भी तीन सप्ताह तक सार्वजनिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि तीन साल की उपलब्धियों पर योगी सरकार बड़े आयोजनों की तैयारी कर रही थी। लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए राज्य सरकार अब बड़ी आयोजन नहीं करेगी। जनप्रतिनिधि अपने स्तर पर ही सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। इसके साथ ही कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में उचित इंतजाम किए हैं। लेकिन लोगों की जागरूकता भी जरूरी है। पिछले दिनों बारिश और ओलों से किसानों को हुए नुकसान पर कृषि मंत्री ने कहा कि कुछ जिलों में अधिक नुकसान हुआ है। लेकिन यहां के सर्वे में ज्यादातर किसानों की 15 फीसदी फसलें प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि 30 फीसदी से अधिक नुकसान पर सरकार त्वरित मुआवजा देती है। लेकिन यहां भी व्यक्तिगत रूप से फसल बीमा में पंजीकृत किसानों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन

शाही ने कहा कि जिन किसानों ने 78 घंटे के अंदर अपनी फसलों के नुकसान की रिपोर्ट दी होगी और सत्यापन में उनका अधिक नुकसान मिलता है तो उन्हें राहत दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार किसानों के साथ ही मजदूरों, व्यापारियों से लेकर आम लोगों तक के लिए चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed