फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Everyone is eager to know whose hand is behind the attack

Chandrashekhar Azad: आखिर हमले के पीछे किसका हाथ? ये जानने को हर कोई बेताब, अखिलेश यादव ने जाना हाल

Sat, 01 Jul 2023 03:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 01 Jul 2023 03:21 PM IST
सार

Chandrashekhar Azad Update : हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर हमला किसने और क्यों किया? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हर कोई बेताब है।

विज्ञापन
Everyone is eager to know whose hand is behind the attack
चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला किसने और क्यों किया? इस सवाल का जवाब जानने को हर कोई बेताब है। चंद्रशेखर को पूर्व में जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। सोशल मीडिया पर अमेठी के युवकों ने धमकी दी थी, जिन्हें अमेठी की पुलिस पकड़ चुकी है।

विज्ञापन


आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के समर्थन में कई संगठन आ चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बृहस्पतिवार को फोन पर चंद्रशेखर से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही पार्टी के विधायकों के प्रतिनिधि मंडल को भी चंद्रशेखर से मुलाकात के लिए भेजा। इसमें सहारनपुर देहात से विधायक आशु मलिक, बेहट विधायक उमर अली खान के साथ कई सपा नेता शामिल रहे।

विज्ञापन

इसी तरह रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी प्रतिनिधि मंडल को भेजा, जिसमें खतौली विधायक मदन भैया, मीरापुर विधायक चंदन चौहान, महामंत्री धीर सिंह, जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने मुलाकात की।

इनके अलावा अंतरराष्ट्रीय पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने भी अस्पताल पहुंचकर चंद्रशेखर का समर्थन किया। सभी की जुबान पर एक ही सवाल रहा कि चंद्रशेखर किसने और क्यों हमला किया है। इसके पीछे किसका हाथ है।

वहीं, सत्ता पक्ष के नगर विधायक राजीव गुंबर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, महापौर डाॅ. अजय कुमार, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने भी चंद्रशेखर का हालचाल जाना था।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद से भीम आर्मी और आसपा के कार्यकर्ताओं में गुस्सा है, लेकिन चंद्रशेखर द्वारा शांति बनाए रखने की अपील करने के बाद कार्यकर्ता शांत है, लेकिन पदाधिकारी और कार्यकर्ता चाहते हैं कि जल्द हमले के आरोपियों को पकड़ा जाए तथा पता चले कि चंद्रशेखर पर किसने हमला कराया है, उसका नाम सामने आना चाहिए।

यह भी पढ़ें: टूट गईं रिश्तों की डोर: तड़पती रही तमन्ना, वीडियो बनाते रहे लोग, खून-खराबे में बदलीं निकाह की खुशियां

विज्ञापन

वहीं, सूत्र बताते हैं कि मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भी पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री जल्द खुलासे के निर्देश भी दिए हैं। उधर, एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, तहसील दिवस में नहीं पहुंचे 20 अधिकारी, डीएम ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed