फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Everyone has a mayor, there should be development in the metropolis

Saharanpur News: सबका है महापौर, महानगर में विकास हो चहुंओर

Fri, 26 May 2023 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Everyone has a mayor, there should be development in the metropolis
पहले बोर्ड के पांच साल के कार्यकाल के बावजूद महानगर की अनेक कॉलोनियाें में है बदहाली
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डॉ. अजय कुमार ने महापौर पद की शपथ ले ली है। अब वह कानूनी तौर पर पूरी तरह कार्य करने की स्थिति में आ गए हैं। बेशक वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए हैं, लेकिन वह महापौर पूरे महानगर के हैं। ऐसे में सभी वर्गों और दलों से जुड़े आम नागरिकों को उनसे काफी अपेक्षाएं हैं, जो यह चाहते हैं कि डॉ. अजय कुमार बिना किसी भेदभाव के पूरे शहर का विकास कराएं। अमर उजाला ने आम नागरिकों से बात कर महापौर से उनकी अपेक्षाओं के बारे में जानने का प्रयास किया। पेश है रिपोर्ट...
नागरिकों की बात....
-इमरान अंसारी ने पहले अपनी ओर से डॉ. अजय को महापौर बनने की बधाई दी है। वह उम्मीद करते हैं कि डॉ. अजय अपने पेशे की तरह महापौर पद की जिम्मेदारी को भी बिना किसी भेदभाव वाली मानसिकता से निभाएंगे और पूरे शहर का विकास कराएंगे।
विज्ञापन


-सैयद इरफान का कहना है कि महापौर किसी एक पार्टी या वर्ग का नहीं है। वह प्रत्येक नागरिक के महापौर हैं। पूरे शहर का विकास करके स्मार्ट सिटी की कल्पना को साकार किया जा सकता है। उनसे उम्मीद करता है कि वह बाहरी क्षेत्र की कॉलोनियों को भी विकास से जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लेबर कॉलोनी निवासी नीरज कुमार का कहना है कि महापौर को सबसे पहले उन कॉलोनियों पर ध्यान देना होगा, जिनमें समस्याएं अधिक हैं। सबसे पहले बुनियादी जरूरतों जैसे सड़क, पेयजल, नाली आदि पर काम कर कॉलोनियों को मुख्य धारा से जोड़ना होगा।

-रामविहार कॉलोनी निवासी गजेंद्र सिंह पुंडीर का कहना है कि नगर निगम को शहर के विकास कार्यों के साथ ही महानगर की शिक्षा व्यवस्था को भी बेहतर बनाने पर भी काम करना होगा। पूरे महानगर को नए महापौर से खासी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed