फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Every worker has an important role in elections: Dinesh Goyal

चुनाव में हर कार्यकर्ता की होती है अहम भूमिका : दिनेश गोयल

Thu, 10 Apr 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Every worker has an important role in elections: Dinesh Goyal
भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते रामपुर मनिहारन विधायक देवेंद्र निम ,स्रोत प - फोटो : udhampur news
सहारनपुर, नकुड़। भाजपा के विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एमएलसी दिनेश गोयल ने कहा कि किसी भी चुनाव में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। इसीलिए सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें। कस्बे के टाबर रोड स्थित एक बैंक्वट हाल में आयोजित भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। एमएलसी दिनेश गोयल ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को नए आयाम देना और आगामी चुनावों के मद्देनजर रणनीति तय करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक मुकेश चौधरी, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, पूर्व विधायक महीपाल माजरा, चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता ने पार्टी की उपलब्धियों का बखान करते हुए संगठन की विचारधारा, अनुशासन और सेवा भाव को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। कार्यक्रम में पवनसिंह राठौर, नेहा राणा, राजू पंवार, पवन सिंह रावल, अवनीश चौधरी, ओमपाल भैरमऊ, मंडल अध्यक्ष ओमवीर सैनी, सागर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed