फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Every district will be self-sufficient regarding oxygen: Yogi

प्रदेश में 300, सहारनपुर में लगेंगे 11 ऑक्सीजन प्लांट

Mon, 17 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Every district will be self-sufficient regarding oxygen: Yogi
ऑक्सीजन को लेकर आत्मनिर्भर बनेगा हर जिला: योगी
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश लड़ाई लड़ रहा है। इसमें यूपी की प्रभावी भूमिका है क्योंकि टेस्ट, ट्रेस एंड ट्रीट की रणनीति से संक्रमण की दर को कम किया गया है। जिलों में ऑक्सीजन की कमी ना रहे, इसलिए प्रदेशभर में 300 ऑक्सीजन प्लांट लगने जा रहे हैं और सहारनपुर जिले में 11 प्लांट लगेंगे, जिसके बाद ऑक्सीजन को लेकर हर जिला आत्मनिर्भर होगा।
सहारनपुर के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच मई से निगरानी समितियां गांवों में घर घर स्क्रीनिंग का कार्य कर रही हैं। लक्षण वाले व संदिग्धों को होम आइसोलेशन में रखने के साथ उन्हें दवा किट दी जा रही हैं। प्रत्येक व्यक्ति से रोजाना संपर्क किया जा रहा है और गंभीर हालत वालों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के इस कार्यक्रम की नीति आयोग और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना की है और अन्य राज्यों में भी यह कार्यक्रम चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर जनपद को ऑक्सीजन के लिए आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके चलते 300 प्लांट लगने हैं, जो पीएम केयर फंड, सीएम केयर फंड के अलावा गन्ना, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग और अन्य संस्थानों द्वारा भी लगाए जाएंगे। सहारनपुर जनपद में 11 प्लांट लगने प्रस्तावित हैं, जिससे आने वाले समय में सहारनपुर को ऑक्सीजन के लिए आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक डेढ़ करोड़ लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराई। 45 से ऊपर आयु वालों को निशुल्क वैक्सीन केंद्र सरकार दे रही है और 18 से 44 आयु वर्ग वालों को राज्य सरकार वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। सहारनपुर मंडल में 5.49 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, जिनमें सहारनपुर जिले में 13306 युवाओं को वैक्सीन लग चुकी हैं। कोरोना जांच और वैक्सीनेशन का कार्य आगे भी जारी रहेगा।

जिंदगी बचानी है, नहीं होगा रोजी रोटी का संकट
सीएम ने कहा कि संक्रमण की चेन तोड़ने को वृहद अभियान चलाया और कोरोना कर्फ्यू लागू करना पड़ा। यह लॉकडाउन नहीं है, इसमें आवश्यक सेवाएं जारी हैं। सब्जी मंडी, गेहूं क्रय केंद्र, उद्योग धंधे संचालित हैं, चीनी मिलें चल रही हैं। लोगों को परेशानी ना हो, लेकिन भीड़ भी ना हो। जिंदगी बचाने के लिए कोरोना कर्फ्यू आवश्यक था। दैनिक मजदूरों, स्ट्रीट वेंडरों की आजीविका प्रभावित ना हो, इसलिए सरकार जून, जुलाई और अगस्त तक प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराएगी। एक एक हजार रुपये भरण पोषण भत्ता देने की भी व्यवस्था की है। साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत इसी माह 20 मई से हर यूनिट पर पांच किलो खाद्यान्न मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed