{"_id":"62755c847c67df144469a7a6","slug":"evaluation-of-copies-over-now-waiting-for-results-saharanpur-news-mrt587432594","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपियों का मूल्यांकन खत्म, अब परिणाम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉपियों का मूल्यांकन खत्म, अब परिणाम का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महानगर के पांच केंद्रों पर चल रहे यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त हो गया है, जिसके बाद अब परिणाम का इंतजार शुरू हो गया है।
कॉपियों का मूल्यांकन 23 अप्रैल को शुरू हुआ था। जनपद के पांच केंद्रों पर दसवीं और 12वीं की 3,72,390 कॉपियां जांच के लिए आई थी। पहले मूल्यांकन दो मई तक पूर्ण करने की बात कही गई थी, लेकिन मूल्यांकन के बीच ही में बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होने की वजह से मूल्यांकन प्रभावित हो गया। ऐसे में मूल्यांकन चार दिन और लंबा चला। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया गया है।
नई शिक्षा नीति के लिए प्रकोष्ठ स्थापित होंगे
सहारनपुर। उच्च शिक्षा में नई शिक्षा नीति 2020 लागू होने जा रही है। मां शाकंभरी विवि के कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग के आदेश के अनुपालन में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों को नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। महाविद्यालयों को प्रकोष्ठ स्थापित करने के बाद उसकी सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।