फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Evaluation of 45,624 copies done at five centers

पांच केंद्रों पर हुआ 45,624 कॉपियों का मल्यांकन

Thu, 28 Apr 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of 45,624 copies done at five centers
सहारनपुर। महानगर के पांच केंद्रों पर चल रहे यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के पांचवें दिन 45,624 कॉपियां जांची गई। 23 से 28 अप्रैल तक के कुल मूल्यांकन की बात करें तो कुल 3,72,390 कॉपियों में से 1,98,085 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। अब चार दिन में शेष 1,39,141 कॉपियां जांची जानी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दो मई तक मूल्यांकन निपट जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को 8,215 कॉपियां जांची गई। यहां बृहस्पतिवार को भी 89 परीक्षक और 15 उप प्रधान परीक्षक गैरहाजिर रहे। जेवी जैन इंटर कॉलेज मेें बृहस्पतिवार को 8,711 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। यहां 118 परीक्षक और चार उप प्रधान परीक्षक गैरहाजिर रहे। एसएएम इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को 7,777 कॉपियां जांची गई। यहां भी 54 परीक्षक अनुपस्थित रहे, जबकि सभी 38 उप मुख्य परीक्षक उपस्थित रहे। एसडी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को 5,688 कॉपियां जांची गई। यहां 34 परीक्षक और नौ उप प्रधान परीक्षक गैरहाजिर रहे। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को 15,235 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। यहां 88 परीक्षक और 17 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed