फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Establish a good democracy by exercising the right to vote

अपने मताधिकार का प्रयोग कर अच्छे लोकतंत्र की स्थापना करें

Fri, 22 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Establish a good democracy by exercising the right to vote
बेहट। स्थानीय जनता इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवं अभियान के बेहट विधानसभा क्षेत्र के नोडल अधिकारी ललित कुमार धीमान ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अपने-अपने घर परिवार के अलावा मोहल्ले-पड़ोस व क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क कर प्रत्येक सामान्य निर्वाचन में बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष एवं बिना किसी प्रलोभन के योग्य प्रत्याशियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। मतदान हमारा अधिकार है, प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग आवश्यक रूप से करना चाहिए, ताकि एक अच्छे लोकतंत्र की स्थापना हो सकें। उन्होंने कहा ऐसे युवा नागरिक जिन्होंने 1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, वे अपना वोट बनवाने के लिए 7, 14, 21 व 28 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर संपर्क करें तथा नया वोट बनवाने के लिए आवेदन करें। इसके अलावा पहले से बने वोट में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए संबंधित प्रारूप भरकर अपने बीएलओ के पास जमा कराएं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अलावा अध्यापक मुकेश गुप्ता, अरुण कुमार गौतम, कुशल पाल, प्रदीप चौधरी, राहुल चौहान, मोनू चौहान, राजेश त्यागी, शुभम राणा व सुमित चौहान आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed