फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Entry of heavy vehicles into the city will be restricted on Dussehra.

Saharanpur News: दशहरा पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

Mon, 19 Oct 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles into the city will be restricted on Dussehra.
- कोर्ट रोड पुल पर शाम पांच बजे से कार, टेंपो और ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे
विज्ञापन

- बेहट अड्डा और नुमाइश कैंप के आसपास बदला रहेगा यातायात, प्लान तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दशहरा पर रामलीला, झांकियों और पद यात्राओं के दौरान शहर में लगने वाले जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। 20 अक्तूबर को सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान माल लदान और उतारने के लिए भी भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दशहरे पर शहर में जगह-जगह रामलीला के आयोजन के साथ झांकियां और पदयात्राएं निकाली जाती हैं। देर रात तक सड़कों पर भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। कोर्ट रोड पुल के बराबर में होने वाली रामलीला के चलते 20 अक्तूबर को शाम पांच बजे से पुल पर कार, टेंपो और ई-रिक्शा का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान केवल दोपहिया वाहन ही पुल से गुजर सकेंगे।
विज्ञापन

कोर्ट रोड से खलासी लाइन की ओर जाने वाले मार्ग पर मरम्मत और निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते कोर्ट रोड की ओर से घंटाघर जाने वाले वाहनों को हसनपुर चौक से आईटीसी की तरफ होते हुए शारदा नगर पुल से घंटाघर चौक की ओर जाना होगा। वहीं, घंटाघर से कोर्ट रोड जाने वाले वाहनों को देहरादून चौक, चौधरी चरण सिंह चौक, विश्वकर्मा चौक और दीवानी तिराहा मार्ग से होकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहट बस स्टैंड से माली गेट, पुरानी चुंगी और कोतवाली देहात की ओर जाने वाले मार्गों पर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों पर पहले से खड़े भारी वाहनों को दोपहर 12 बजे से पहले हर हाल में हटाना होगा। नुमाइश कैंप में रावण दहन के मद्देनजर चौकी राकेश केमिकल से किसी भी प्रकार का भारी वाहन पुरानी चुंगी या बेहट अड्डे की ओर नहीं जा सकेगा। दशहरा पर्व के दौरान रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। शहर के भीतर माल लादने या उतारने वाले वाहनों को भी इस प्रतिबंध से छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed