फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Entrepreneurs told the problems to the Chief Engineer

मुख्य अभियंता से मिले उद्यमी, समस्याएं बताईं

Wed, 12 Jan 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs told the problems to the Chief Engineer
सहारनपुर। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के एक प्रतिनिधिमंडल नेे बुधवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता एके आत्रेय से भेंट की। उन्होंने मुख्य अभियंता को उद्यमियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने जल्द निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर सीआईएस का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रवींद्र मिगलानी के नेतृत्व में मुख्य अभियंता से मिला। उन्होंने कहा कि जो औद्योगिक इकाइयां वर्ष 2010 के बाद स्थापित हुई हैं उनको इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में साढे़ सात फीसदी छूट का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह छूट स्वत: ही मिलनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि निगम द्वारा उद्यमी को कनेक्शन देते समय सभी दस्तावेजों को पूर्ण करा लिया जाएं तो उद्यमी को इलेक्ट्रिसिटी छूट उद्योग चलते ही मिल जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने देहरादून रोड औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत ट्रिपिंग की समस्या और पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत समस्याओं की भी जानकारी दी। मुख्य अभियंता ने भरोसा दिलाया कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष एचएस चड्ढा, महासचिव मनजीत सिंह अरोड़ा, उपाध्यक्ष संजय कपूर, संजय गुप्ता, गौरव जैन, अनुभव शर्मा, संजय यादव, एमपी सिंह, गौतम शंकर सिंघल, सुशील भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed