फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Entrepreneurs gave suggestions regarding the proposed Saharanpur Master Plan-2031

सहारनपुर: उद्यमियों ने दिए प्रस्तावित सहारनपुर महायोजना-2031 के बारे में सुझाव

Thu, 16 Feb 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 16 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs gave suggestions regarding the proposed Saharanpur Master Plan-2031
सहारनपुर विकास प्राधिकरण सभागार में इंडस्ट्रियल पार्क को लेकर बैठक करते आशीष कुमार उपाध्
सहारनपुर। आईआईए के पदाधिकारियों ने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को प्रस्तावित सहारनपुर महायोजना-2031 के बारे में सुझाव दिए। चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने कहा कि जहां भी औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित हैं, उनको मास्टर प्लान में भी औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया जाए। जिससे उद्यमियों को भूमि की प्रवृत्ति बदलवाने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

सहारनपुर विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक में चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में देहरादून रोड, छज्जपुरा आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला रोड स्थित काष्ठ हाट बाजार में रेस्टोरेंट भी होने चाहिए। प्रस्तावित मास्टर प्लान में बस अड्डों एवं राजमार्गों के साथ औद्योगिक, व्यावसायिक, आवासीय आदि का भू-उपयोग निर्धारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मास्टर प्लान में मुख्य मार्गों पर कहीं भी व्यवसायिक भू उपयोग नहीं दर्शाया गया है, जहां अगले दस वर्षों में विकास हो सके। सुनियोजित यातायात के लिए चकरौता रोड से जनता रोड एवं जनता रोड से देहरादून रोड को मिलाने वाला मार्ग बनना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्वे करने के बाद ही भू-उपयोग दर्शाया जाना चाहिए। इसके अलावा भी उन्होंने कई सुझाव दिए। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि उद्यमियों के सभी सुझावों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई उद्यमी यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत टाउनशिप विकसित करना चाहता हैं तो उसमें विकास प्राधिकरण पूरा सहयोग करेगा। अध्यक्षता नगर विधायक राजीव गुंबर और प्राधिकरण उपाध्यक्ष अशीष कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान आईआईए के उपाध्यक्ष कुलदीप धमीजा, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed