फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Enthusiastic farmers participated in the Mahapanchayat

जोश से लबरेज किसान महापंचायत में हुए शामिल

Sun, 05 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Enthusiastic farmers participated in the Mahapanchayat
गागलहेड़ी/छुटमलपुर/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में पहुंचने के लिए जिले के देहात से किसान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले ट्रैक्टर ट्राली, कार, बसों आदि वाहनों में सवार होकर नारेबाजी के साथ गए। इस दौरान किसानों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

गागलहेड़ी क्षेत्र में कोलकी कलां टोल प्लाजा पर एकत्र हुए किसान नौ बजे काफिले के रूप में मुजफ्फरनगर गए। इस दौरान हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड से भी किसान अपने वाहनों में सवार होकर यहां से गुजरे। टोल कर्मियों के अनुसार शनिवार रात आठ बजे से रविवार सुबह दस बजे तक कोलकी कलां टोल प्लाजा से किसानों के करीब ढाई हजार वाहन गुजरे। यहां सीओ सदर अजेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार राय, तहसीलदार अनिल कुमार लगातार डटे रहे। वहीं दो बार एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने भी मुजफ्फनगर मार्ग का निरीक्षण किया। छुटमलपुर से पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. चरण सिंह और पूर्व युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, राजबीर कांबोज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों का जत्था मुजफ्फरनगर गया था।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान से भाकियू के पूर्व मंडल महासचिव चौधरी जगपाल सिंह के नेतृत्व में किसान पंचायत के लिए गए थे। गांव तुरमतखेड़ी, चकवाली, उमाहिकलां, खानपुर, हलगोया, उमरी कलां, डकरावर कलां आदि गांवों से किसान नगर के शहरी पुल के पास एकत्र हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में जाने वाले किसानों के लिए सरसावा टोल पर कराई एक लेन फ्री
सरसावा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मुजफ्फरनगर में आयोजित पंचायत में जाने के लिए हरियाणा पंजाब के किसानों का भारी आवागमन रहा। इस दौरान टोल टैक्स पर धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंचायत में जाने वाले वाहनों को टोल फ्री कर निकलवाया। वहीं हालात का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी दौरा किया।

मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) मैदान पर कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित हो रही पंचायत को लेकर हरियाणा पंजाब के किसानों ने काफी उत्साह दिखाया। इस दौरान रुड़की पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात से रविवार सुबह तक भारी संख्या में किसान अपने निजी वाहनों से निकलकर मुजफ्फरनगर की ओर रवाना हुए। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल टैक्स प्लाजा पर एक लेन फ्री कराकर किसान पंचायत में जाने वाले वाहनों को निकलवाया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने टोल टैक्स बैरियर पर पहले से ही एक प्लाटून पीएसी, सर्किल का पुलिस फोर्स तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात कर रखी थी। पंचायत समाप्ति के उपरांत शाम के समय भी टोल टैक्स प्लाजा पर वापस जाने वाले वाहनों का भारी दबाव रहा। शाम के समय भी किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने टोल टैक्स बैरियर पर एक लेन फ्री कराकर पंचायत से वापस आने वाले वाहनों को फ्री निकलवाया।

बड़गांव से मुजफ्फरनगर पंचायत में जाते भाकियू के किसान

बड़गांव से मुजफ्फरनगर पंचायत में जाते भाकियू के किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed