फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Entangled in the city jam, little stranded Munne

जाम में उलझा शहर, नन्हे-मुन्ने भी फंसे

Sat, 10 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 10 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Entangled in the city jam, little stranded Munne
जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में मरम्मत की वजह से जिला अस्पताल पुल से आवाजाही पूर्णत: बंद है। ऐसे में शहर कई दिन से जाम की चपेट में है। शुक्रवार को भी कोर्ट रोड घंटों जाम रहा।
विज्ञापन


कई स्कूलों की दर्जनों बसें भी जाम में फंसी रही, जिनकी वजह से नन्हें-मुन्नों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक दिसंबर से जिला अस्पताल पुल की मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन


इसकी वजह से पुल के ऊपर से आवाजाही पूरी तरह बंद है। यातायात विभाग ने जाम से निपटने के लिए रूट डायवर्ट किया हुआ है। बाहरी शहरों से आने वाले वाहनों को शहर के बाहर से ही निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में भी परिवहन निगम की बसों को बाहर बनाए गए अस्थाई बस अड्डों से संचालित किया जा रहा है। इसके बावजूद जाम से निजात नहीं मिल पा रही है।

सुबह और दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के दौरान कोर्ट रोड पूरी तरह जाम हो जाता है। खलासी लाइन में शाम के समय सड़क पर बाजार लगने और वाहनों के निकलने की वजह से जाम लग जाता है। 


यहां हादसा होने का खतरा भी बना हुआ है। उधर, मेला गुघाल पुल पर भी मानकमऊ की ओर से होकर आने वाले वाहन जाम की वजह बन रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पुल की मरम्मत का काम अभी कम से 15 से 20 दिन और चलना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed