फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ensure timely disposal of pending 'Nivesh Mitra' cases: DM

निवेश मित्र के लंबित प्रकरणों का समय से निस्तारण करें : डीएम

Fri, 25 Sep 2026 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Ensure timely disposal of pending 'Nivesh Mitra' cases: DM
सहारनपुर। डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय के बाद लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


नगर निगम से जुड़े लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा के लिए इसी माह नगर आयुक्त की अध्यक्षता में अलग बैठक कराने को कहा गया। इसके बाद लिए गए निर्णयों के आधार पर आगामी उद्योग बंधु बैठक में मामलों का निस्तारण किया जाएगा। डीएम ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्लाईवुड और संबंधित इकाइयों के लिए वुडन सिटी का प्रस्ताव तैयार करने को लेकर उपायुक्त उद्योग को बैठक कराने के निर्देश दिए। देहरादून रोड से जनता रोड को जोड़ने वाली रजबहे की पटरी के निर्माण और चौड़ीकरण तथा अतिक्रमण हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी को कार्रवाई के निर्देश दिए। निजी औद्योगिक पार्क की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी गई। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी मामलों का समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed