फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Enrollment in vacant posts of three-tier panchayat from today

त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर आज से होगा नामांकन

Wed, 22 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Enrollment in vacant posts of three-tier panchayat from today
सहारनपुर। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त 42 पदों पर होने वाले उप चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन शुक्रवार को भी होंगे। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दावेदार डिप्टी कलक्टर कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के दावेदार संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों में नामांकन करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि एक जिला पंचायत सदस्य, छह क्षेत्र पंचायत सदस्य, पांच ग्राम प्रधान पद और 30 से अधिक पंचायत सदस्य पदों पर उपचुनाव के लिए चुुनाव का कार्यक्रम जारी किया। नामांकन पत्र जमा करने, वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया के बाद तीन फरवरी को मतदान कराया जाएगा जबकि पांच फरवरी को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए यह रहेगा कार्यक्रम
23 और 24 जनवरी को नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे।
27 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
28 जनवरी को नाम वापसी होगी
28 जनवरी को ही चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे
03 फरवरी को मतदान किया जाएगा
05 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी
जिला पंचायत सदस्य की वार्ड संख्या 13 (सरसावा) अनारक्षित श्रेणी के लिए चुनाव होगा।
क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए गंगोह के मुबारिकपुर में वार्ड संख्या 115 अनुसूचित जाति श्रेणी में, नागल के बढे़डी कोली वार्ड 22 अनारक्षित श्रेणी के लिए, बलिया खेड़ी के फिरोजपुर वार्ड संख्या 41 ओबीसी श्रेणी के लिए, मुजफ्फराबाद में रंडौल वार्ड 95 अनारक्षित श्रेणी, फतेहपुर भादो वार्ड संख्या 141 ओबीसी महिला और सरसावा के औरंगजेब में वार्ड संख्या 127 ओबीसी महिला श्रेणी के लिए उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद पर नागल के पांडौली ओबीसी श्रेणी, पुवांरका के मोहम्मदपुर गाड़ा में ओबीसी महिला, गागलहेड़ी महिला, मुजफ्फराबाद के करौंदी में एससी महिला और रामपुर मनिहारान के उमरी कलां में अनारक्षित श्रेणी के लिए चुनाव होगा।

ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर गंगोह, देवबंद, नानौता, पुवांरका, सरसावा और बलिया खेड़ी की ग्राम पंचायतों में 34 स्थानों के लिए उप चुनाव कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed