{"_id":"57af7e834f1c1b332dee4971","slug":"enhanced-security-of-the-railway-station-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ी, सघन चेकिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ी, सघन चेकिंग की
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 14 Aug 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते रेलवे सुरक्षा बल के जवान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शनिवार को आरपीएफ के जवानों ने स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध यात्रियों के बैग भी खुलवाकर देखे गए। अगले दो दिन, यानी 14 और 15 अगस्त में स्टेशन के साथ ही ट्रेनों में भी तलाशी अभियान चलेगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन को कई बार उड़ाने की धमकी आतंकियों द्वारा दी जा चुकी है। ऐसे में आरपीएफ कोई भी चूक करना नहीं चाहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ ने सीओ आरपीएफ के नेेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
आरपीएफ ने सभी प्लेटफार्मों, टिकट काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर समेत पूरे स्टेशन परिसर में घूमते हुए अभियान पूरा किया। इस दौरान आरपीएफ ने संदिग्ध लोगों के बैग भी खंगाले। दोपहर के बाद शाम को भी चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान सीओ की ओर से सतर्कता बरतने संबंधी खास दिशा निर्देश आरपीएफ को दिए गए। अभियान के दौरान थाना जीआरपी प्रभारी आशुतोष, इंसपेक्टर संजीव कुमार, राम सिंह, सुरेंद्र आदि शामिल थे। आरपीएफ के जवान स्टेशन परिसर और लाइनों के आसपास मंडराने वालों पर विशेष नजर रखेगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।
शहर में भी अलर्ट, हो रही चेकिंग
15 अगस्त के दिन शहर में जगह-जगह देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसके अलावा क्रॉस कंट्री दौड़, खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में पुलिस को भी अलर्ट किया जा चुका है।
एसएसपी ने सभी थानेदारों को किसी भी प्रकार की खुराफात को रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शहर के तमाम चौराहों पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है, जिससे कोई बाहरी असामाजिक तत्व आकर माहौल न बिगाड़ दे।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सभी थानेदारों को खास चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। किसी को भी माहौल नहीं बिगाड़ने दिया जाएगा।
प्रदीप कुमार यादव, एसएसपी।