{"_id":"6341c1d400dd4b1f06218374","slug":"engaged-in-clothes-showroom-loss-of-lakhs-saharanpur-news-mrt608740179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े के शोरूम में लगी लगी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े के शोरूम में लगी लगी, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
कोर्ट रोड पर शोरूम में लगी आग और एकत्र भीड़।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोर्ट रोड पर कपड़ों के शोरूम में आग लग गई। इसका पता लगते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। विभाग की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला किशनपुरा निवासी विपिन गर्ग का कोर्ट रोड पर कपड़ों का शोरूम है। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे उनका बेटा अंकुल गर्ग और कर्मचारी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बेसमेंट से धुआं निकलने लगा तो वह बाहर आ गए। इसका पता लगते ही आसपास के दुकानदार भी एकत्र हो गए और भीड़ लग गई।
पता लगते ही सीएफओ तेजवीर सिंह और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को मौके पर बुलवाया गया। दमकल विभाग की टीमों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग की लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। आग में लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। सीएफओ ने बताया कि नुकसान काफी हुआ है, जिसका आकलन किया जा रहा है। कोर्ट रोड जिस शोरूम में आग लगी है, उसके पास कपड़े और भी शोरूम है। दमकल विभाग की टीमों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग अगर बढ़ती तो आसपास के शोरूम भी चपेट में आ सकते थे।

कोर्ट रोड पर शोरूम में लगी आग और एकत्र भीड़ आग बूझाते फायर कर्मी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन