{"_id":"58961bd84f1c1b953fe82255","slug":"energy-minister-said-the-fear-seems-to-come-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री बोले, यूपी आने में लगता है डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री बोले, यूपी आने में लगता है डर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर मे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें यूपी आने में डर लगता है। वह शनिवार को दूध व्यवसायी राकेश अरोड़ा के परिजनों से मिलने उनके कोर्ट रोड स्थित आवास पर पहुंचे थे।
गौरतलब है कि पांच दिन पहले दूध व्यवसायी राकेश अरोड़ा की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इस दौरान गोयल ने दुखी परिवार को सांत्वना देते हुए सरकार आने पर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
राकेश अरोड़ा की 14 वर्षीय बेटी अंशिका बोली कि बदमाशों ने पापा को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह पापा का चेहरा तक नहीं पहचान पाई। 16 वर्षीय बेटे हर्ष ने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए।
विज्ञापन
रोती बिलखती मां दर्शना और पत्नी ममता बोली कि पूरा परिवार अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पुलिस सहायता करने के बजाय परिजनों को परेशान करने में लगी है।
परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि 25 वर्ष पहले पंजाब से पलायन करके यहां आकर बस गए थे। अब यहां से कहां जाए कुछ समझ में नहीं आ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने परिजनों को सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया है।
केंद्रीय मंत्री के साथ सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगर विधायक राजीव गुंबर, केएल अरोड़ा, दिनेश सेठी आदि मौजूद रहे।