फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Enemies of peace are active on social networking sites

पुलिस की निष्क्रियता से सहारनपुर में सोशल साइट्स पर अमन के दुश्मन सक्रिय

Sat, 01 Oct 2016 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 01 Oct 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
Enemies of peace are active on social networking sites
फेसबुक - फोटो : getty
सहारनपुर में अमन के दुश्मनों की लंबी चौड़ी फौज सोशल साइट्स और वाट्स एप सक्रिय हो रही हैं। पुलिस की निष्क्रियता से लगातार फेसबुक पर आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट तक टैग और शेयर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन सख्ती से ऐसे खुराफातियों से नहीं निपट पा रहा है। यही कारण है कि माहौल बिगाड़ने के लिए खुराफाती भी पूरी ताकत झोंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। खुफिया विभाग ने सोशल साइट्स पर जारी खुराफात पर खुफिया विभाग ने पुलिस को चेताया है।
विज्ञापन


सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने में कुछ अवांछनीय तत्व जरूर सक्रिय हैं। दरअसल, पुलिस की लापरवाही के कारण खुराफातियों के हौसले बुलंद हैं। यही कारण है कि सोशल साइट्स पर लगातार आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट पर पुलिस का रवैया भी बेहद लचर है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर शेयर किए गए एक पोस्ट की वजह से नकुड़ में तनाव हो गया था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ रासुका में कार्रवाई की गई।

मगर, वाट्सअप ग्रुप और फेसबुक पर नजर रखने का दावा करने वाली पुलिस ने थाने में हंगामे के बाद यह कार्रवाई की थी। उधर, खुराफाती आपत्तिजनक पोस्ट से माहौल गरमाने में जुटे हैं।

करीब तीन साल पहले मुजफ्फरनगर दंगों के बाद सहारनपुर में बाइक सवार खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। उस वक्त पूरे जिले में बाइक सवारों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस उनकी शिनाख्त तक नहीं कर पाई।


इसके बाद सहारनपुर दंगों से पहले वाट्सअप में मैसेज फ्लैश होने की वजह से कई बार माहौल बिगड़ने से बचा। दंगों के बाद भी खुराफातियों ने शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की थी। ऐसे में यह तय है कि यहां खुराफाती लगातार सक्रिय हैं। मगर, पुलिस इस मामले में कत्तई संजीदा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed