{"_id":"6980f6887984b45eb30e59b4","slug":"encroachments-by-60-shops-were-removed-and-a-fine-of-20000-was-collected-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-168546-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 60 दुकानों का अतिक्रमण हटाया, 20 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 60 दुकानों का अतिक्रमण हटाया, 20 हजार जुर्माना वसूला
Tue, 03 Feb 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड पर रसूलपुर के पास नाला सफाई में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाया गया। कुल 60 दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया। 20 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन रखने पर भी दो हजार रुपये वसूले।
नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर आयुक्त शिपू गिरि द्वारा निर्देश दिए गए थे। नगर निगम का अतिक्रमणरोधी दस्ता तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह की टीम जेसीबी और पोकलेन लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने जैसे ही अतिक्रमण पर जेसीबी चलाना शुरू किया तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। नाले पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया, जिसको छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। निर्माण विभाग के जेई मदनपाल, निगम के संपत्ति सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग, कैप्टन नरेश और सफाई निरीक्षक सुधाकर आदि मौजूद रहे।