{"_id":"6994c22b17939e05e20458c9","slug":"encroachment-removed-from-35-places-in-khatakhedi-fine-also-collected-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-169631-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खाताखेड़ी में 35 जगहों से हटाया अतिक्रमण, जुर्माना भी वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खाताखेड़ी में 35 जगहों से हटाया अतिक्रमण, जुर्माना भी वसूला
Wed, 18 Feb 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने मंगलवार को खाताखेड़ी में 35 स्थानों पर हुए अतिक्रमण को हटाया। सड़कों पर रखे गए सामान को जब्त किया गया। 10,500 रुपये जुर्माना वसूलते हुए सामान वापस किया गया।
नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग के नेतृत्व में निगम के वाहनों के साथ जैसे ही टीम खाताखेड़ी पहुंची, तो सड़क पर बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों में खलबली मच गई। करीब तीन दर्जन दुकानों का अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए कुछ दुकानदारों का सामान जब्त कर निगम की ट्रैक्टर ट्रॉली में लाद लिया गया। दुकानदारों द्वारा भविष्य में अतिक्रमण न करने के आश्वासन और जुर्माना चुकाने के बाद सामान वापस किया गया। करीब एक दर्जन दुकानदारों से 10,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में अतिक्रमण पाया गया तो सामान जब्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल की पूरी टीम मौजूद रही।