फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Encroachment removed by the corporation despite opposition

विरोध के बावजूद निगम ने हटवाया अतिक्रमण

Fri, 03 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed by the corporation despite opposition
किशनपुर नाला पटरी से अतिक्रमण हटवाती निगम की जेसीबी - फोटो : SAHARANPUR
विरोध के बावजूद निगम ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

सहारनपुर। किशनपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। इसके बावजूद निगम ने सख्ती के साथ अतिक्रमण को हटाया।
नगर निगम की टीम अतिक्रमण प्रभारी दानिश नकवी और प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में जेसीबी लेकर किशनपुरा स्थित मेडिकल मार्केट पहुंची। यहां कुछ दवा व्यापारी विरोध करने लगे, मगर प्रवर्तन दल की सख्ती के कारण वह ज्यादा कुछ नहीं कर सके। इसके बाद निगम ने जेसीबी के माध्यम से स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया। इसके बाद टीम राकेश टाकिज के पास नदी की पटरी से अतिक्रमण हटाने पहुंची। यहां निगम की टीम को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने आनन फानन में सड़क से सामान समेटना शुरू कर दिया। यहां भी निगम ने अतिक्रमण को ध्वस्त किया। 57,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर पुन: जुर्माना वसूलने और सामान जब्त करने की चेतावनी दी गई। टीम में पार्षद मुकेश गक्कड़, हेमराज, प्रदीप, विक्रम सिंह, विजय, नाथीलाल, तेजबीर सिंह, केहर सिंह, संदीप कुमार, रमेशचंद आदि शामिल रहे।

किशनपुर नाला पटरी से अतिक्रमण हटवाती निगम की टीम

किशनपुर नाला पटरी से अतिक्रमण हटवाती निगम की टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed