सहारनपुर। टपरी स्थित शराब फैक्टरी में सौ करोड़ टैक्स चोरी का मामला पकड़े जाने के बाद फैक्टरी में कामकाज बंद है। क्योंकि इस मामले में एसआईटी लखनऊ जांच कर रही है। वहीं, फैक्टरी बंद होने की वजह से कर्मचारी भी परेशानी में आ गए हैं। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने फैक्टरी गेट पर प्रदर्शन किया और फैक्टरी का संचालन कराने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में जयराम प्रजापति, विनोद राय, पंकज ठेकेदार, तसलीम ने कहा कि फैक्टरी में करीब 300 लोग प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े हैं। इनमें गत्ते की पेटी बनाने, ग्लास की वाशिंग, ब्लेडिंग, बाटलिंग और ट्रांसपोर्ट आदि कार्य करते थे। मार्च महीने से फैक्टरी बंद हो गई है, जिस कारण इन सभी कर्मचारियों के सामने परेशानी आ गई है। प्रदर्शन करने वालों में आलोक कुमार, किशन, अश्वनी कुमार, श्यामलाल, योगेश, हरिराम, मदन और जयपाल आदि भी शामिल रहे।