फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Emotional remembrance on the birth anniversary of Atal ji, took out a bike rally

अटल जी की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण, बाइक रैली निकाली

Sat, 25 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Emotional remembrance on the birth anniversary of Atal ji, took out a bike rally
बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते महावीर राणा व सोनेंद्र राणा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को जिले में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके अटल युवा संकल्प यात्रा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर में ग्राम प्रधान मो. आरिफ ठेकेदार के आवास पर पूर्व विधायक महावीर राणा ने कहा कि अटल जी एक महान व्यक्तित्व के धनी थे। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर नि:शुल्क दवाई वितरण कैंप भी आयोजित किया गया। साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष विजय सैन, शाकंभरी मंडल अध्यक्ष नीरज चौहान, नरेंद्र बंसल, ब्लॉक प्रमुख चौधरी विश्वास चौधरी, सुभाष चौधरी महेंद्र प्रधान, बंसीलाल उपाध्याय, सतेंद्र सिंह, नीलू राणा, डॉ. सलीम, धर्मवीर, आशीष राणा, जिपं सदस्य मुकेश चौहान, मुल्की राज सैनी, सतीश कश्यप रहे। बेहट में युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। रैली को पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा एवं जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा ने बाबैल बुजुर्ग गांव से रवाना किया। बेहट मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी, जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल, अनिल राणा प्रधान, शाहनवाज, प्रदीप गुप्ता, मनोज चौहान, अमन कौशिक, देवेंद्र राणा, जिला मंत्री विजेंद्र सैनी, श्रीकांत शर्मा, दुष्यंत राणा, अमरीश चौहान रहे।
विज्ञापन

बड़गांव में भाजपा के देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने जहारवीर गोगा म्हाड़ी से अटल युवा संकल्प यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक खुद बाइक पर बैठकर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य पांच साल में सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को आम जन तक पहुंचाना है। रैली धूमगढ़ स्थित नाग देवता मंदिर पर संपन्न हुई। रास्ते में रैली पर पुष्प वर्षा की गई। मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी, उपाध्यक्ष ऋषिपाल राणा, सन्नी राणा, पूर्व प्रधान महेशपुर नकली सिंह, कमल प्रधान, महेश राणा, जिपं सदस्य अरविंद राणा, बलराम सिंह, जगदीश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गागलहेड़ी के टोपरी मंडल में रैली ग्राम धतौली से शुरू होकर ग्राम घुन्ना में पहुंचकर संपन्न हुई। शुभारंभ महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने किया। मुकेश चौधरी, मनीष चौधरी, शुभम गोयल, शशांक, आशीष सैनी आदि रहे।

अंबेहटा के नल्हेड़ा गांव में पवन सिंह राठौर, प्रमोद सिरोही, रविंद्र, अजय कुमार, नेत्रपाल, संदीप कुमार, राजबीर सिंह, रमेश प्रजापति, सोमबीर कुमार ने श्रद्धांजलि दी। चिलकाना में मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराकर अटल जी के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। चौधरी तेजपाल, हिंदू युवा वाहिनी जिला सह प्रभारी डॉ. कुलदीप चौधरी, मंडल महामंत्री निशांक जैन, पंकज सैनी, चौधरी तेजपाल, संगम गुर्जर, रमेश कश्यप, राजू सैनी, डॉ. विनोद लांबा रहे। बरथाकायस्थ में बालेश सैनी, राजकुमार रोहिला, तेजपाल सिंह, चौ. देवी सिंह, देवेंद्र आदि रहे। नव जनोदय इंटर कॉलेज में शिक्षाविद पंडित मदन मोहन मालवीय तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शिक्षक सुनील सैनी, विजेंद्र कुमार, मनोज सैनी ने श्रद्धांजलि दी। प्रिंस कांबोज, अंशुल कुमार, नलनीश, धीरज सिंह, सवित कुमार रहे। जेजे इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह, पंकज बिष्ट, रणवीर सिंह, आनंद कुमार आदि ने अटल जी तथा मालवीय जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

बड़गांव में बाइक रैली को रवाना करते विधायक कुंवर ब्रिजेश

बड़गांव में बाइक रैली को रवाना करते विधायक कुंवर ब्रिजेश- फोटो : SAHARANPUR

रैली के दौरान बाइक पर सवार विधायक कुंवर ब्रिजेश

रैली के दौरान बाइक पर सवार विधायक कुंवर ब्रिजेश- फोटो : SAHARANPUR

अंबेहटा में अटल जी का जन्मदिन मनाते भाजपाई

अंबेहटा में अटल जी का जन्मदिन मनाते भाजपाई- फोटो : SAHARANPUR

मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता

मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

बेहट में बाइक रैली निकालते युवा भाजपाई।

बेहट में बाइक रैली निकालते युवा भाजपाई।- फोटो : SAHARANPUR

बड़गांव में वाजपेयी का जन्मदिन मनाते भाजपाई

बड़गांव में वाजपेयी का जन्मदिन मनाते भाजपाई- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed