फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Emotional remembrance of Savitribai Phule on her birth anniversary

जयंती पर किया सावित्रीबाई फूले का भावपूर्ण स्मरण

Mon, 03 Jan 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Emotional remembrance of Savitribai Phule on her birth anniversary
पीडब्लूडी कार्यालय पर सावित्रीबाई फूले की जयंती मनाते पीडब्लूडी अधिकारी आरक्षण बचाओ संघर्ष सम? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शिक्षा की देवी और देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर सोमवार को उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। महानगर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी के आवास पर माता सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। बेहट के कांग्रेस विधायक नरेश सैनी और सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर मुख्य अतिथि रहे। विधायक नरेश सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी माता सावित्री बाई फुले की ही देन है कि आज पिछड़ा समाज पढ़-लिखकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने महिलाओं को पढ़ने-लिखने का अधिकार दिलाया। विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि आज हम जिस मुकाम पर हैं उसका सारा श्रेय उन्हें जाता है। इस अवसर पर प्रधान नेत्रपाल सैनी, छत्रपाल सैनी, दीपक सैनी, अभिषेक सैनी, आशीष सैनी, मनीष, उपेंद्र, रवींद्र सैनी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अतर सिंह सैनी ने की तथा संचालन रोशन लाल सैनी ने किया।
विज्ञापन

उधर, मोहल्ला ओजपुरा में डॉ. आंबेडकर संघर्ष एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले को याद किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवंत सिंह चार्वक, नन्हेलाल वर्मा, सिंधूराज, संयोगिता, मनोज कुमार, शिवकुमार, महिपाल, नेकीराम, मदन भारती, मंजुल, डॉ. अमरदीप, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन प्रांगण में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भी सावित्री बाई फुले जयंती मनाई। चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिलाध्यक्ष साधुराम आंबेडकर, लक्ष्मीचंद, अशोक, मेमराज, मांगेराम, इकराम अली, अनिल कुमार, रजत कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed