{"_id":"66774a378cb312aaba038aa4","slug":"emergency-and-trauma-center-equipped-with-public-address-system-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-126032-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लैस
Sun, 23 Jun 2024 03:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल की इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर को पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लैस कर दिया गया है। अब प्रमुख अधीक्षक अपने कक्ष में बैठे ही ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक और स्टाफ को निर्देश दे सकेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ बातों को भी रिकॉर्ड किया जाएगा।
इन दिनों एसबीडी जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ रही है। इमरजेंसी में रोजाना 150 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों की अधिक भीड़ होने से इमरजेंसी में अव्यवस्था बनी रहती है। वार्ड में मरीज के साथ दो-दो तीमारदार बैठे रहते हैं। चिकित्सक को इलाज करने में दिक्कत होती है। कई बार प्रमुख अधीक्षक को व्यवस्था देखने के लिए इमरजेंसी जाना पड़ता था। हाल ही में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने का प्रस्ताव पारित था। अब इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर को पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लैस कर दिया है।
अब प्रमुख अधीक्षक अपने कक्ष में बैठे ही सीसीटीवी कैमरों को देखकर ही चिकित्सक और स्टाफ को निर्देश दे सकेंगे, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार परेशानी न हो सके। यही नहीं जिन सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है, उनमें आवाज भी रिकॉर्ड की जा सकेगी। इस व्यवस्था से काफी सुधार होगा। मरीजों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
-- वर्जन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर को पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लैस किया गया है। उसका कंट्रोल ओपीडी लाइन में 28 नंबर (प्रमुख अधीक्षक कक्ष) को बनाया है। इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक व स्टाफ को निर्देश देने में आसानी होगी। व्यवस्था में सुधार होगा।
- डॉ. रामानंद, कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल