{"_id":"e735e4f77ad79985dcbe37c223c2b02d","slug":"embroiled-in-mathematics-exam-paper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित के पेपर में उलझे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित के पेपर में उलझे परीक्षार्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में परीक्षार्थियों का सिर चकरा गया। परीक्षार्थी कठिन सवालों का हल निकालने में घंटों तक उलझे रहे।
मंगलवार को हाईस्कूल की गणित की परीक्षा थी। विज्ञान वर्ग में 26913 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 24879 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 2034 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। कला वर्ग के गणित प्रश्न पत्र में 1839 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 1701 उपस्थित और 138 अनुपस्थित रहे। गृह विज्ञान की परीक्षा में 14882 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
जिनमें 13596 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 886 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। प्रथम पाली में हुई गणित विषय की परीक्षा में कठिन प्रश्न पत्र ने छात्र-छात्राओं को मायूस किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।