फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Elimination of prisoners to court

कैदियों को कोर्ट में लाने का झंझट खत्म

Sun, 17 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Elimination of prisoners to court
हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति एवं सहारनपुर के प्रशासनिक जज एसएस चौहान ने शनिवार को दीवानी कचहेरी परिसर में वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का लोकार्पण किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल  बरने के बाद कैदियों को कोर्ट में लाने का झंझट भी खत्म हो गया है। एसीजेएम रजनीश त्यागी ने पहले ही दिन रिमांड का कार्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संपादित किया।
विज्ञापन


प्रशासनिक जज चौहान ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल के बनने के बाद कारागार से लाए जाने वाले मुल्जिमों को अब कचहेरी परिसर में नहीं लाना पड़ेगा। संबंधित रिमांड मजिस्ट्रेट के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कारागार में निरुद्घ बंदियों से जानकारी ली जाएगी। इससे सरकार का काफी खर्च बचेगा, जो सुरक्षा बलों और कैदियों के कचहेरी परिसर में लाने और ले जाने पर होता है।
विज्ञापन


उन्होंने न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को इस तकनीक का प्रयोग अधिक से अधिक करने की अपील की, जिससे पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाया जा सके। जिला जज उमेश चंद्र त्रिपाठी ने पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ताओं का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रशासनिक जज एसएस चौहान ने रिबन काटकर वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार भी किया गया। कार्यक्रम में एके शर्मा, एसी पपनेजा, अमित पाल सिंह, रविंद्र कुमार, अनुराग गुप्ता, सत्यपाल सिंह, बबीता रानी, ओपी त्रिपाठी, ज्ञानचंद तिवारी, अय्याज अहमद, मुकेश सिंघल, संजय कुमार, फरहा मतलूब, रविकांत, सभाजीत यादव, दीपा राय, बृजेंद्र कुमार, गौरव शर्मा, अजय कुमार, मोहम्मद इलियास, रविंद्र कुमार, रजनेश, अरुणा सिंह, बीबी गर्ग, बिशंबर सिंह, राधेश्याम गुप्ता, सिद्घार्थ शंकर त्यागी, राहुल त्यागी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed