फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Elephant horse palanquin, Jai Kanhaiya Lal Ki

हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की

Mon, 06 Sep 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Elephant horse palanquin, Jai Kanhaiya Lal Ki
मटियामहल स्थित मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की छठी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल म? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मटिया महल स्थित मंदिर में अग्रवाल महिला संगम द्वारा श्रद्धा भाव से भगवान श्री कृष्ण की छठी मनाई। भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पूनम माहेश्वरी ने भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक कर की। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जयकारे गूंजते रहे। पदाधिकारियों ने प्रभु श्री कृष्ण की छठी की एक-दूसरे को बधाई दी। तत्पश्चात भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर कढ़ी-चावल का भंडारा हुआ। राधा-कृष्ण बने अंशु गुप्ता व सलोनी बंसल ने कितना प्यारा है शृंगार, तेरी लू नजर उतार, राधा के संग में आज देखो नाचे कृष्ण कन्हैया, मीठी-मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे, होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे, मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले, राधा कैसे न जले गीतों पर नृत्य प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर प्रीति गर्ग ने यशोदा मईया के रूप में मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान ममता सिंघल, उषा गर्ग, आरती गोयल, साक्षी जैन, रुचि बिंदल, बबीता, आभा, मधु अग्रवाल, मिथिलेश, मोनिका, शशि चंद्रा, मधु भारती, संजू, अरुणा गोयल, विदुषी, आरूषि, सारिका सिंघल, संगीता गर्ग, शालिनी, रुचिका, अल्पना, मेघा, पूजा, नैना, पिंकी, गरिमा, रजनी, अलका, निशा, उमा सिंघल, रेनू अग्रवाल, प्रतिभा भारती, वर्तिका, स्वीटी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed