फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electronic counters of ration dealers will be linked to e-posh machines

Saharanpur News: ई-पॉश मशीनों से लिंक होंगे राशन डीलरों के इलेक्ट्रॉनिक कांटे

Thu, 22 Feb 2024 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 22 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Electronic counters of ration dealers will be linked to e-posh machines
सहारनपुर। शासन ने उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर होने वाली घटतौली पर अंकुश लगाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत अब राशन डीलरों के यहां प्रयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक कांटों को ई-पॉश मशीनों से जोड़ा जाएगा। जिले के सभी उचित दर विक्रेताओं को नई ई-पॉश मशीन एवं इलेक्ट्राॅनिक कांटे दिए जाएंगे। जिससे राशन डीलर द्वारा उपभोक्ता को दिए जाने वाले खाद्यान्न की तौल में होने वाली घटतौली आशंका नहीं रहेगी।
विज्ञापन

जनपद में उचित दर विक्रेताओं की 1235 दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों के माध्यम से जिले के 578227 राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण होता है। खाद्यान्न की घटतौली को लेकर लगातार राशन कार्ड धारकों की शिकायतें मिलती रहतीं हैं। इस समस्या को लेकर तहसील से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को तमाम शिकायती पत्र आते रहते हैं। घटतौली की समस्या से राशन कार्ड धारकों को निजात दिलाने के लिए सरकार ने ई-पॉश मशीन से इलेक्ट्रॉनिक कांटे को जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे खाद्यान्न वितरण में की जाने वाली घटतौली पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन

किसी दुकानदार के यहां घटतौली हुई तो तत्काल उसकी जानकारी भी हो जाएगी। इसके लिए जिले के सभी 1235 राशन डीलरों को नई मशीनें दी जाएंगी। इस व्यवस्था के मार्च से शुरू होने की संभावना है। इससे पहले राशन डीलरों को ई-पाॅश मशीन और इलेक्ट्रॉनिक कांटों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन : खाद्यान्न वितरण में होने वाली घटतौली पर अंकुश लगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटे को ई-पॉश मशीनों से कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए उचित दर विक्रेताओं को नई ई-पॉश मशीन और इलेक्ट्रॉनिक कांटे दिए जाएंगे। इस व्यवस्था के मार्च तक शुरू होने की संभावना है। - मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed