फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity theft caught in the homes of 54 consumers

Saharanpur News: 54 उपभोक्ताओं के घरों में पकड़ी बिजली चोरी

Mon, 27 Feb 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 27 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in the homes of 54 consumers
सहारनपुर। महानगर में बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को विद्युत निगम ने पीएसी को साथ लेकर 54 उपभोक्ताओं के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। ये उपभोक्ता मीटर से छेड़छाड़ और सीधे केबल डालकर बिजली चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने अधिशासी अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव, पीएसी और गठित विभागीय टीम के साथ नुमाइश कैंप, केशव नगर, राधा विहार, गढ़ी मलूक, जनक नगर, मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती, जनता रोड, अमरदीप काॅलोनी में छापा मारा। इस दौरान 54 उपभोक्ताओं के घर में बिजली चोरी पकड़ी गई। सात उपभोक्ता मीटर टेंपर्ड, 24 सीधे केबल डालकर और 23 घरेलू से वाणिज्यिक बिजली का प्रयोग करते मिले। जो उपभोक्ता सीधे बिजली चोरी और मीटर टेंपर्ड पाए गए हैं, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बिजली चोरी को रोकने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed