फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity supply in Chilkana and Sarsawa area remained suspended for 12 hours

Saharanpur News: 12 घंटे बंद रही चिलकाना और सरसावा क्षेत्र की बिजली

Mon, 15 Sep 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply in Chilkana and Sarsawa area remained suspended for 12 hours
चिलकाना। चिलकाना विद्युत उपकेंद्र में सरसावा से चालू की गई सप्लाई को पुन: पिलखनी से जोड़ने के लिए बिजली 12 घंटे बंद रही। बिजली बंद रहने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

चिलकाना बिजली घर के उपखंड अधिकारी पीसी सागर ने बताया कि 33 केवी विद्युत उपकेंद्र चिलकाना तथा विद्युत उपकेंद्र सरसावा से जुड़े सभी 11 फीडरों की आपूर्ति रविवार को सुबह छह बजे ब्रेक डाउन हो गया था। इसके बाद 11 बजे से शाम छह बजे तक बाधित रही। उन्होंने बताया कि पिलखनी रेलवे लाइन के निकट गत दिनों बरसात के कारण 11 विद्युत पोल गिर गए थे। उन्हीं का निर्माण कार्य पूरा होने तक उपकेंद्र चिलकाना और सरसावा से जुड़े सभी इलाकों में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। चिलकाना फीडर से जुडे 35 गांवों की सप्लाई बंद रहने से उपभोक्ताओं को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। उपखंड अधिकारी ने बताया कि लाइन का निर्माण कार्य सोमवार दोपहर तक कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed