फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity failure due to storm and rain, 30 lakh population faced problems

Saharanpur News: आंधी, बारिश से बिजली गुल, 30 लाख आबादी ने झेली परेशानी

Sat, 16 Sep 2023 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure due to storm and rain, 30 lakh population faced problems
-घंटाघर, जैनबाग, किशनपुरा बिजली उपकेंद्र ब्रेकडाउन के चलते रहे बंद
विज्ञापन

-प्रद्युमन नगर में गिरे दो खंभे, पेड़ों से टकराई लाइनें, फीडरों पर हुए फाल्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में शुक्रवार की सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई। कहीं ब्रेकडाउन होने, कहीं इंसुलेटर पंचर होने तो कहीं खंभे गिरने व तार टूटने के कारण समूचे जिले की बिजली व्यवस्था बाधित रही। नगरीय क्षेत्रों में कर्मचारियों ने पांच से छह घंटे बाद आपूर्ति बहाल करा दी। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या दोपहर बाद तक बरकरार रही। करीब 30 लाख आबादी ने परेशानी झेली।
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे झमाझम बारिश हुई। इसके बाद अलग-अलग फीडरों में एकाएक फाल्ट होते चले गए। पेपर मिल रोड पर 33 केवी हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिर जाने से ब्रेकडाउन हो गया। इससे घंटाघर, किशनपुरा, जैनबाग बिजली उपकेंद्र से जुड़ी गोविंद नगर, पठानपुरा, कोर्ट रोड, देहरादून रोड, खानआलमपुरा, तकिया, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, प्रताप मार्केट, चिलकाना रोड, सम्राट विक्रम कालोनी में सुबह चार बजे से आठ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

हकीकत नगर बिजली उपकेंद्र से जुड़े प्रद्युमन नगर में दो खंभे गिर गए। इससे उस क्षेत्र में सुबह साढ़े छह बजे बिजली चली गई थी, जो दोपहर बाद तक भी चालू नहीं हो पाई थी। विद्युत उपकेंद्र मानकमऊ, आईटीआई, पुल खुमरान के फीडरों की आपूर्ति अलग-अलग कारणों से सुबह आठ बजे तक बाधित रही। इससे जुड़े नवादा रोड, वेद विहार, दिल्ली रोड, हसनपुर चुंगी, ग्रीन पार्क, रूप विहार, स्टेट बैंक कालोनी आदि के लोगों को बिना बिजली के परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 गांवों की ठप रही बिजली आपूर्ति
छुटमलपुर। फतेहपुर बिजलीघर से जुड़े छुटमलपुर नगर पंचायत क्षेत्र सहित 35 गांवों की सप्लाई रात तीन बजे आंधी और बारिश के बाद बंद हो गई थी। लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण आपूर्ति प्रभावित रही। लाइनें ठीक होने के बाद सुबह 11 बजे ही आपूर्ति बहाल हो सकी। बेहडा संदल सिंह बिजलीघर से जुड़े दस गांवों की बिजली आधी रात के बाद से ही बंद पड़ी है जो शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी थी। जेई अवधेश कुमार ने बताया कि टीमें सर्च अभियान में जुटी हैं अभी तक फाल्ट नहीं मिला है। फाल्ट मिलते ही उसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उधर, बिजली सप्लाई गुल होने के कारण शुक्रवार की सुबह लोगों को पेयजल किल्लत से भी जूझना पड़ा।
चार बजे से नौ बजे तक 87 एमएम बारिश हुई
सहारनपुर। बारिश से महानगर की सड़कों पर कीचड़ और जलभराव रहा। कई कॉलोनियों में भी जलभराव की समस्या रही। पांच घंटे में 87 एमएम बारिश हुई। सुबह चार बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट में सीवर लाइन डालने की वजह से खोदकर छोड़ी गई सड़कों पर भारी कीचड़ हो गया। बारिश से रामविहार कॉलोनी, विल्सन का बाग कॉलोनी, नंदपुरी कॉलोनी, हसनपुर का निचला क्षेत्र, आईटीसी रोड आदि जगहों पर जलभराव के कारण नागरिकों को परेशानी हुई। उधर, बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को जो न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस था वह शुक्रवार को गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान भी बृहस्पतिवार को जो 35.4 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। लेकिन उमस की समस्या बनी रही।



अगले दो दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग ने जनपद में अगले दो दिन बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। मौसम वैधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि जनपद में शनिवार और रविवार को भी बारिश हो सकती है, जिसकी संभावना 65 से 80 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed