फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity did not come even after 40 hours, the power corporation lost its sweat

Saharanpur News: 40 घंटे बाद भी नहीं आई बिजली, विद्युत निगम के छूटे पसीने

Sat, 20 May 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity did not come even after 40 hours, the power corporation lost its sweat
सहारनपुर। बुधवार की रात आई आंधी ने जिले में जमकर कहर बरपाया था। तब से लेकर महानगर और तीतरों क्षेत्र के सात गांवों में 40 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई है। लाइनों का फाल्ट ठीक करने में विद्युत निगम के पसीने छूट गए। बिना बिजली के इनवर्टर जवाब दे गए। वहीं, पेयजल की किल्लत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब एक बजे आंधी आई तो एकाएक बिजली के खंडे और पेड़ लाइनों पर गिर गए थे। बड़गांव कस्बे में छत पर सो रहे एक सुनील उर्फ सोनू की टीनशेड की चपेट में आकर मौत हो गई थी। इसके अलावा 40 से अधिक बिजली के खंभे गिरे। आम गिरने से बागवानों को काफी नुकसान हुआ। विद्युत व्यवस्था बेपटरी हुई, जो अभी तक भी पटरी पर नहीं लौटी है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर मवींकला के निकट न्यू आवास विकास काॅलोनी में 40 घंटे बाद बिजली सुचारु नहीं हो पाई। काॅलोनी वासी डिंपल, वीपेंद्र शर्मा का कहना है कि बुधवार की रात से शुक्रवार पांच बजे तक बिजली नहीं आई है। जिसकी वजह से उनके इनवर्टर भी जवाब दे गए। गर्मी में बिना बिजली काॅलोनी के लोगों का बुरा हाल है। उन्होंने अधिकारियों को फोन कर बिजली नहीं आने के बारे में तो स्टाफ की कमी बताई जा रही। टूटे खंभों को ठीक करने में विद्युत निगम के कर्मचारियों की पसीने छूटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक ठीक नहीं हुए लाइनों के फाल्ट, ग्रामीण परेशान
तीतरों। हाईटेंशन लाइन की कमियों को ठीक करने में विद्युत निगम के कर्मचारी विफल हो रहे हैं। जिसकी वजह से ग्रामीणों में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।
40 घंटे पहले आंधी आने से महंगी विद्युत उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट आ गया था। जिसे दुरुस्त करने के लिए संविदा कर्मियों की एक टीम को लगाया गया था। ग्रामीणों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी इंदौर सिंह, रविंद्र कुमार, बाबूराम, महेंद्र कोरी, सरदार निर्मल सिंह आदि का कहना है कि विभागीय अधिकारियों ने तकनीकी कमी को ठीक करने के लिए अप्रशिक्षित संविदा कर्मियों को लगाया है, जिन्हें विद्युत लाइनों को ठीक करने में समय लग गया।
विद्युत सप्लाई सुचारु नहीं हो रही है। महंगी, बहलोलपुर, ठोल्ला, बाल्लू, हैदरपुर, बेरीखेड़ी मुसलमान, सांगाठेड़ा आदि गांवों में 40 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। गांवों में पेयजल की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। खेतों में धान की फसलों की सिंचाई के अभाव में फसल सूख रही। उधर, एसडीओ अंकित त्यागी ने बताया कि तकनीकी एक्सपर्ट की टीम को फाल्ट निकालने के लिए लगा दिया है। जल्द ही विद्युत सप्लाई चालू करा दी जाएगी।

--वर्जन

बुधवार की रात आंधी से काफी नुकसान हुआ। लाइनों और टूटे खंभों को ठीक करने का काम चल रहा है। जिन क्षेत्रों में अभी बिजली नहीं आई है, वहां पर भी बिजली आपूर्ति जल्द शुरू हो जाएगी।



- एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed