फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity Corporation's counter attack on the offer of money to complete the work

Saharanpur News: कार्य पूर्ण कराने के लिए रुपयोें की पेशकश पर विद्युत निगम का पलटवार

Wed, 23 Jul 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's counter attack on the offer of money to complete the work
सहारनपुर। सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में कार्य के लिए नगर विधायक की ओर से रुपये जमा कराने के मामले में विद्युत निगम ने पलटवार किया। अधिकारियों ने बताया कि विद्युत यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्य विभागीय नियमानुसार केवल पूर्ण जमा योजना के तहत ही कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में नगर विधायक राजीव गुंबर ने रायवाला मार्केट में खंभे हटाने आदि के संबंध में बात रखी थी। उन्होंने कार्य के न होने पर रोष जाहिर किया था, साथ ही जेब से रुपये भी निकालकर मेज पर रखे थे। कहा था कि जब जनहित के कार्यों के लिए रुपये लगेंगे तो वह इन रुपयों के अपनी ओर से देने के लिए तैयार है। जनक नगर के अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि रायवाला कपड़ा मार्केट में प्रताप नगर चौक पर 30 वर्षों से पूर्व से स्थापित विद्युत खंभे को शिफ्ट करने के लिए जनप्रतिनिधि की ओर से कहा गया था। निगम ने नियमानुसार पूर्ण जमा योजना में बजट बनाया था, लेकिन इस संबंध में रायवाला क्लाथ एसोसिएशन की तरफ से धनराशि जमा कराने के लिए सहमति प्रदान नहीं की गई। अधीक्षण अभियंता राम सुरेश वर्मा ने बताया कि शिफ्टिंग कार्य विभागीय नियमानुसार ही कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed