फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity Corporation will stop electricity theft by installing meters on poles

Saharanpur News: खंभों पर मीटर लगाकर बिजली चोरी रोकेगा विद्युत निगम

Fri, 09 Feb 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 09 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation will stop electricity theft by installing meters on poles
सहारनपुर। महानगर में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम ने कवायद शुरू कर दी है। घरों और दीवारों से बिजली मीटर उखाड़कर खंभे पर लगे बॉक्स में शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ता बिजली चोरी न कर सकें। महानगर में 42 खंभों पर मीटर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए विद्युत निगम समय-समय पर नई योजना तैयार कर रहा है। खासकर लाइनलॉस कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि निगम को घाटा न होने पाए और बिजली चोरी पर भी रोक लग सके। इसके लिए अब विद्युत निगम घरों और मकान की दीवारों पर लगे बिजली मीटरों को उखाड़ कर खंभों पर लगाए गए बॉक्स में शिफ्ट करने का विशेष अभियान चला रहा है। बेहट रोड स्थित मूंगागढ़ काॅलोनी, पुल खुमरान स्थित छिपियान, सराफा बाजार और इंद्रा कैंप कॉलोनी क्षेत्र के 42 खंभों पर बॉक्स लगाए जा चुके हैं। इनमें 294 मीटरों को शिफ्ट कर दिया गया। विद्युत निगम की लगातार हो रही कार्रवाई के डर से 47 लोगों ने बिजली कनेक्शन पड़ा। इसके अलावा शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए बिजली की क्षमता बढ़ाने की कोशिश भी की जा रही है।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही हम घरों के बाहर लगे बिजली मीटरों को उखाड़कर नजदीक के खंभों पर लगे बॉक्स में शिफ्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अमित कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed