{"_id":"6a247928c3732e24e50121f9","slug":"electricity-corporation-will-replace-the-old-eesl-companys-smart-meters-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-177042-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विद्युत निगम बदलेगा पुराने ईईएसएल कंपनी के स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विद्युत निगम बदलेगा पुराने ईईएसएल कंपनी के स्मार्ट मीटर
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत निगम महानगर में लगाए गए ईईएसएल कंपनी के स्मार्ट मीटर को बदलेगा। इसके लिए चरणबद्ध अभियान चलाया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता आरएस वर्मा ने बताया कि तकनीकी कारणों एवं संचार संबंधी समस्याओं के कारण इन मीटरों से बिल संबंधी आकंड़े समय पर नहीं मिल रहे हैं। इससे कई उपभोक्ताओं के बिल स्वयं बनने में परेशानी हो रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजली बिल के भुगतान में असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि निगम का उद्देश्य सभी उपभोक्ताओं को सही व समय पर बिल उपलब्ध कराना है, जिससे वह समय पर भुगतान कर सके। उन्होंने बताया कि नए स्मार्ट पोस्टपेड मीटर लगाने से उपभोक्ताओं को समय पर एवं सही विद्युत बिल प्राप्त होगा। साथ ही मीटर रीडिंग एवं सटीकता से उपलब्ध होगी। पोस्टपेड सुविधा के तहत उपयोग के अनुसार मासिक बिल मिलेगा। एसएमएस, ईमेल, मोबाइल एप के जरिये बिल और भुगतान हो सकेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।
-- बिजली कट से लोग हुए परेशान
सहारनपुर। जनता रोड स्थित कृष्णा धाम कॉलोनी में बिजली के अघोषित कट ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह आठ बजे से गई बिजली दोपहर बाद तक सुचारू हो सकी। ऐसे में कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है। दिन हो या रात, लोगों को नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। सरकार द्वारा गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली देने के दावे भी फेल साबित हो रहे हैं। उन्होंने सुधार की मांग की।