फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity Corporation is half done, appealing to the public

Saharanpur News: हाफ गया विद्युत निगम, जनता से कर रहा अपील

Fri, 31 May 2024 04:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation is half done, appealing to the public
सहारनपुर। गर्मी में विद्युत निगम भी हाफ गया है। आए दिन ट्रांसफार्मरों, बिजलीघरों की मशीनों, विद्युत लाइन में फाल्ट हो रहे हैं। इससे बचने के लिए अब विद्युत निगम सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील कर रहा कि बिजली उपकरण कब और किस समय चलाएं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से एक मैसेज वायरल किया जा रहा है, जिसमें विद्युत निगम की तरफ से अपील है कि पानी की मोटर, प्रेस और वाशिंग मशीन सुबह पांच से 11 बजे तक चलाएं। शाम को छह से रात 11 बजे तक फ्रिज बंद रखें। एसी आधा घंटे के अंतराल पर चलाएं। घर में लगे सभी विद्युत उपकरण एक साथ न चलाएं। इन्हें भी अंतराल पर चालू करें। शाम छह बजे से रात 11 बजे तक एसी लगातार न चलाएं। जिस तरीके से विद्युत निगम लोगों से अपील कर रहा है देखना है कि उस पर कितना अमल होता है।
विज्ञापन

---
मई माह में कई-कई घंटे गुल रही बिजली
- पांच मई को आंधी आने पर मानकमऊ बिजली घर से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही
- नौ मई को हकीकतनगर बिजलीघर का ट्रांसफार्मर खराब होने पर नौ घंटे बिजली गुल रही
- नौ मई को जैन बाग बिजलीघर क्षेत्र में तार टूटने से 11 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही
- 11 मई को अंबाला रोड बिजलीघर के क्षेत्र कुम्हारहेड़ा तार टूटने से छह घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही
- 17 मई को मानकमऊ बिजलीघर में केबल बॉक्स फटने से चार घंटे बिना बिजली के लोगों को रहना पड़ा
- 27 मई को नगर कोतवाली के पास पार्किंग व पुल बनाने के कार्य में लगे सेतु निगम ने जेसीबी से विद्युत निगम भूमिगत केबल उखाड़ दी, जिससे 15 घंटे बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन:
फाल्ट, लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर फुंकने से बचाव के लिए विभाग की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि लोगों को दिक्कत न हो। नागरिकों को भी चाहिए कि वह विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
-सुनील कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed