फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity Corporation clerk was demanding bribe, suspended

Saharanpur News: रिश्वत मांंग रहा था विद्युत निगम का लिपिक, निलंबित

Fri, 12 Jul 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation clerk was demanding bribe, suspended
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित बिजलीघर पर तैनात लिपिक पांच लाख रुपये का बिजली का बिल डेढ़ लाख कराने के नाम पर एक उपभोक्ता से रुपये मांग रहा था, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे विभाग में खलबली मच गई। तत्काल प्रभाव से लिपिक को निलंबित कर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित बिजलीघर पर नितिन लिपिक पद पर तैनात था। बृहस्पतिवार को लिपिक का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक उपभोक्ता से पांच लाख रुपये बिजली का बिल डेढ़ लाख रुपये में कराने की बात कहकर रुपये मांग रहा है। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होते ही विभाग के उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। इसके पश्चात लिपिक को निलंबित कर जांच बैठा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूर्व में यह लिपिक कई मामलों में सुर्खियों में रहा है, जिसकी शिकायतें भी विभाग को कई बार मिली है। कार्रवाई के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने शासन को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन

---
लिपिक के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। रुपये मांगने का ऑडियो भी उनको मिला है, लेकिन अभी वह ऑडियो को सुन नहीं पाए हैं। इतना पता लगा है कि लिपिक रुपये मांग रहा था। उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर लिपिक को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--अवधेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed