{"_id":"64837958d3998dca110256b4","slug":"electricity-and-water-crisis-in-municipal-corporation-premises-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-3941-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नगर निगम परिसर में बिजली व पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नगर निगम परिसर में बिजली व पानी का संकट
Sat, 10 Jun 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में मोबाईल की रोशनी में काम करते अधिकारी
सहारनपुर। जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने वाले नगर निगम में शुक्रवार को बिजली और पानी की किल्लत रही। आलम यह रहा कि बार-बार बिजली जाने के कारण अधिकारी मोबाइल की रोशनी में काम करते नजर आए। पानी नहीं आने से भी लोगों को समस्या से गुजरना पड़ा।
नगर निगम में लगी टंकियों में सुबह से ही पानी नहीं था। इससे निगम परिसर के शौचालय तक में परेशानी रही। पीने के पानी के लिए तरस गए। कर्मचारी पानी की बोतलें लिए इधर से ऊधर भटकते नजर आए। दोपहर करीब 12:30 बजे तक पानी को लेकर ऐसे ही हालत रहे। जल कल विभाग ने जानकारी दी कि पाइपलाइन लीक होने की वजह से समस्या आई है, जिसे दोपहर में ठीक करा लिया गया और आपूर्ति चालू हो सकी।
इसके अलावा बिजली की भी समस्या रही। बिजली के अघोषित एवं बार-बार कट के कारण जनरेटर को चला पाना संभव नहीं रहा, क्योंकि बिजली पांच से दस मिनट के लिए जा रही थी। ऐसे में कई बार काम जारी रखने के लिए अधिकारियों को मोबाइल की टॉर्च का इस्तेमाल करना पड़ा।