फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electrical workers will remain on work boycott

Saharanpur News: कल अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर रहेंगे विद्युत अधिकारी-कर्मचारी

Sun, 27 Nov 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Electrical workers will remain on work boycott
जनपद में कहीं पर फाल्ट हुआ तो नहीं होगा ठीक, बढ़ेगी उपभोक्ताओं की परेशानी
विज्ञापन

विद्युत निगम अधिकारी-कर्मचारी घंटाघर से कलक्ट्रेट तक निकालेंगे मशाल जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। इस दौरान जनपद में कहीं पर भी फाल्ट या फिर अन्य कोई दिक्कत हुई तो वह ठीक नहीं होगी। साथ ही शाम को घंटाघर से कलक्ट्रेट तक मशाल जुलूस निकालने का निर्णय किया है।
ऊर्जा निगम में शीर्ष प्रबंधन के रवैये से विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों में आक्रोश है। उन्होंने सभी विद्युत कर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलेस की सुविधा प्रदान करने, हाल ही में जारी किए गए ट्रांसफार्मर वर्कशॉप के निजीकरण आदेश को वापस लेने और आगरा फ्रेंचाइजी व ग्रेटर नोएडा का निजीकरण निरस्त किए जाने आदि मांगे उठाईं। कई दिन से विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

अब 29 नवंबर को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर जाने का एलान किया है। इस दिन अधिकारी व कर्मचारी कोई कार्य नहीं करेंगे। कार्य बहिष्कार सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। यदि जनपद में छोटे-बड़े बिजलीघरों में कोई दिक्कत होती है तो दूर नहीं होगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिना बिजली में रहना पड़ सकता है। इसलिए उपभोक्ता अपने इन्वर्टर चार्ज रखें। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति संयोजक रोबिन शर्मा ने बताया कि कार्य बहिष्कार सोमवार को होना था, लेकिन अवकाश होने के कारण मंगलवार को किया गया है। शाम पांच बजे सभी अधिकारी व कर्मचारी घंटाघर कार्यालय पर एकत्रित होंगे। यहां से मशाल जुलूस के रूप में कोर्ट रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed