फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electric buses to arrive after Kanwar Yatra; to operate on four routes.

Saharanpur News: कांवड़ के बाद आएंगी इलेक्ट्रिक बसें, चार मार्गों पर होगा संचालन

Thu, 23 Jul 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Electric buses to arrive after Kanwar Yatra; to operate on four routes.
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर तमाम विभाग तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जिले को आवंटित इलेक्ट्रिक बसें कांवड़ यात्रा के बाद आएंगी। निर्धारित चार मार्गों पर संचालन होगा। इन बसों को चार्ज करने के लिए मानकमऊ में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। इलेक्ट्रिक बसों के आने से काफी हद तक डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

महानगर में इलेक्ट्रिक बसों को चलाने के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक अधूरे ही हैं। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में भी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर मंजूरी मिल गई थी। जिले को प्रथम चरण में 25 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित होनी हैं। इन बसों को चलाने के लिए चार मार्गों को निर्धारित किया गया है। मार्गों की दूरी 18 किलोमीटर से 29 किलोमीटर है। प्रत्येक मार्ग पर चार से छह बसें संचालित होंगी। इस माह के अंतिम दिनों से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके चलते अभी इलेक्ट्रिक बसें आने की उम्मीद नहीं लग रही है। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद ही इलेक्ट्रिक बसें आ सकती हैं।
विज्ञापन

-------

-- यह तय किए गए मार्ग



- सहारनपुर घंटाघर से रसूलपुर, देवला, माहेश्वरी, तेजपुरा, बाबैल, कलसिया, बेहट
- सहारनपुर से शेखपुरा, टपरी, सुभरी, भाटखेड़ी, नागल

- सहारनपुर से हसनपुर चुंगी, मनोहरपुर, चुनहेटी गाड़ा, मनानी, जंधेड़ा समसपुर, नैनखेड़ा, पहांसु, पिलखनी, घाटेड़ा, चकवाली
- सहारनपुर से कुतुबशेर थाना, कमेला कॉलोनी, सेंटमैरी स्कूल, हलालपुर, दाबकी, दमकड़ी, बुड्ढाखेड़ा, कातला, पटनी, चिलकाना, पटना, चलाकपुर, मानकपुर, सलूनी, इब्राहिमपुर, सरसावा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

-- वर्जन
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर सभी तैयारी पूरी है। इन बसों के रूट पहले ही तय हो चुके हैं। बसों के आने का इंतजार हो रहा है। बस आने के बाद संचालन शुरू हो जाएगा।

योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed