फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Election to the board of the BJP in West

भाजपा की वेस्ट में चुनावी बिसात बिछाने की कोशिश

Wed, 21 Dec 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Election to the board of the BJP in West
समस्याओं का पत्र सौंपते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण परियोजना का शिलान्यास कर भाजपा वेस्ट यूपी में अब अपना माहौल बनाने की कवायद करेगी।
विज्ञापन


एक के बाद एक रेल परियोजनाओं के जरिए भाजपा वेस्ट यूपी में अपनी चुनावी बिसात बिछाने की पूरी कोशिश करेगी। यही कारण है कि एक साल में रेल मंत्रालय ने सहारनपुर सहित बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ सहित अन्य रेलवे स्टेशन पर बाकायदा कार्यक्रम कराकर विकास कार्यों से माहौल अपने पक्ष में बनाने की पूरी कोशिश की है।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली से सहारनपुर वाया शामली और वाया मेरठ रेलवे लाइन की कनेक्टविटी बहुत ही खराब रही थी। सिंगल लाइन होने के कारण 200 किलोमीटर का सफर ट्रेन से चार से पांच घंटे तक में पूरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार बनने के बाद से वेस्ट में बदहाल पड़ी रेल लाइनों पर केन्द्र सरकार ने एक के बाद एक घोषणाएं कर माहौल बना लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने मुद्दों में रेल लाइनों पर कराए गए कामों को भुुनाने की भरसक कोशिश करेगी। 

सांसद राघव लखनपाल शर्मा का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि रेल मंत्री एक जिले में एक साल में कई बार दौरा कर चुके हों। पहले देवबंद रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण कराया गया।

सहारनपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई गई और अब पूरे वेस्ट यूपी को दिल्ली से जोड़ने वाली सौगात देकर केंद्र सरकार ने अपने विकास के वादे को पूरा किया है। इन बातों को विधानसभा चुनाव में जनता के बीच ले जाएंगे।


सहारनपुर में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के कार्यक्रम के दौरान देश का ज्वलंत मुद्दा बने नोटबंदी पर कोई बात नहीं हुई। उम्मीद जताई जा रही थी कार्यक्रम के मंच से रेल राज्यमंत्री या सांसद इस मुद्दे पर बात कहेंगे। मगर, रेल राज्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान यह मुद्दा पूरी तरह गायब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed